बुद्धिमान ही कोरोना से जीतेगा

बुद्धिमान ही कोरोना से जीतेगा 




कोरोना महामारी-विवेक एवं बुद्धि क्षमता की परीक्षा  

 

अब पता चलेगाकौन है बुद्धिमान?

 

आज जब पूरा विश्व पिछले छह महीनों से कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है तो यह समय  मनुष्य के सामने उसकी बुद्धिमत्ता विवेक की अग्नि परीक्षा का समय है। 

 

दोस्तों मनुष्य पूरे प्राणी जगत में सबसे अधिक बुद्धिमान है। अपनी बुद्धि क्षमता के बल पर उसने हर क्षेत्र में उन्नति की है। उसने अपना रहनसहन उन्नत किया, साथ ही इस धरती  के वास्तविक सवरूप को ही बदल दिया है।

मनुष्य ने हमेशां ही अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन समस्याओं का हल निकला है। मनुष्य के जीवन में आने वाली कठिनाइयां उसके विवेक एवं बुद्धि की परीक्षा लेती है। इस कठिन समय में भी हम सबको बुद्धिमानी से काम लेना होगा। ऐसे में जो बुद्धिमान होगा वही जीतेगा। 

कोरोना ने पूरे विश्व को एक संकटकालीन स्थिति में लाकर खड़ा कर  दिया है। लोगो के रोज़गार छिन गए, जीवन शैली बदल गईअनेको व्यापारों पर संकट गया, कारखाने फैक्ट्री बंद हो गई। मजदूर वर्ग हो या व्यापारी, गृहणी हो या विद्यार्थी सबका हाल बुरा है। लोग घर में सिमट कर रह गए हैं।  लोगों का सामाजिक जीवन भी सीमित हो गया है। अधिकतर लोगों की आर्थिक दशा खराब है। लोगो को चिंता डिप्रेशन हो रहा है। आर्थिक रूप से सभी देशों की अर्थव्यवस्थाऐ पिछड़ रही है। 

दोस्तों, हम सब इंसानो में समस्या का सामना करने की और उसका समाधान ढूंढने की तथा परिस्थितियों के साथ समायोजन की क्षमता होती है लेकिन कई बार इंसान उसे इस्तेमाल नहीं करता और समस्या से हार मान लेता है। 

 

चलिए जान लेते हैं कि बुद्दिमत्ता किसे कहते है और यह किस प्रकार काम करती है।  बुद्धिमान होने के कारण व्यक्ति किसी भी समस्या का समाधान किस प्रकार निकालता  है। 

 

बुद्धिमत्ता यानि intelligence क्या है

हम किसे बुद्धिमान मानते हैं?

बुद्धिमान व्यक्ति की क्या विशेषताएँ होती हैं

 

मनोविज्ञानियों ने बुद्धिमत्ता की अनेको परिभाषाये दी हैं  लेकिन जो मुझे सबसे ज्यादा सटीक लगती है वह  है

Wechsler-“Intelligence is the aggregate or global capacity of an individual to act purposefully, to think rationally and to deal effectively with his environment”.

अर्थात 

बुद्धिमत्ता व्यक्ति की वह क्षमता या योग्यता है जिसके कारण वह  उद्देश्यपूर्ण कार्य करता है, तार्किक रूप से चिंतन कर सकता है एवं अपने वातावरण साथ अच्छी प्रकार से समायोजन कर पाता है। 

बुद्धिमान व्यक्ति की विशेषताएँ 

1. तर्क एवं चिंतन की योग्यता। (Critical Thinking)

2. जटिल से जटिल समस्या के समाधान की योग्यता। (Problem Solving Ability)

3. अधिक से अधिक जानने  समझनेकी योग्यता। (Knowledge acquisition ability)

4.  योजनापूर्ण तरीके से कार्य करने की योग्यता। Planning Ability)

5. उद्देश्यपूर्ण तरीके से व्यवहार प्रदर्शित करना। (Purposive Behavior)

6. मानसिक रूप से flexible thinking करने वाले होते है। नयी जानकारी को आसानी से आत्मसात कर लेते है। (Open-minded & Flexible)

7.  जिज्ञासु होना। (Curiosity)

8. मानसिक रूप से मजबूत होते हैं (High Self-Confidence)

9. हर हाल में समायोजन करना।  (Adjustment Ability)

10.  रचनात्मक रूप से सोचने  की क्षमता। (Creative)

11. आत्म अवलोकन एवं आत्म आलोचना की क्षमता। (Self-Critical)

 

दोस्तों कोरोना के साथ लड़ाई में हमको हमारी बुद्धिमानी का परिचय देना होगा। हमें कोरोना से अपना बचाव भी करना है और जीवन को भी आगे बढ़ाना होगा।  

हमें एक नई जीवन शैली का पालन करना होगा। रोजगार के नए तरीके तलाशने होंगे। रोज़गार   आर्थिक से विकास के नए साधन जुटाने होंगे। हमें अपने अंदर कुछ बदलाव करने पड़ेगे। पहले वाली आदते भी बदलनी होंगी। सोच विचार कर भविष्य की नयी योजनाए बनानी होंगी।  मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा।  धैर्य के साथ इस परिस्थिति में समायोजित होना होगा। 

इस प्रकार हम देख सकते हैं कोरोना की इस समस्या को हल करने में हमें अपनी बुद्धिमानी का परिचय देना होगा। 

दोस्तों याद रखिये "जो जीता वही सिकंदर" 

 








Comments

Popular posts from this blog

Detoxify from the Toxic Emotions

Perfect Parenting and Various Parenting Styles

खुश कैसे रहें-Secretes of Happiness